पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड क्राइम पर्यटन शिक्षा स्पोर्ट्स स्लाइडर स्वाथ्य

सरकारी वाहन को छोड़ मोटरसाइकिल से निकले एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी

सरकारी वाहन को छोड़ मोटरसाइकिल से निकले एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी।
साथ मे कई पुलिस अधिकारी भी पैदल पहुँचे अपने अपने कार्यालय।
नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत पूरे जनपद नैनीताल में एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने आमजन से छोटे वाहनों, सार्वजनिक परिवहन एवं पैदल चलने की अपील की है।इसी क्रम में एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी अपने सरकारी वाहन को छोड़कर दो पहिया वाहन से अपने कार्यालय एवं फील्ड में निकले ।
उनके साथ साथ कई पुलिस अधिकारी भी पैदल चलकर अपने गंतव्य स्थान पर पहुँचे।
वैश्विक स्तर पर उत्पन्न संकट एवं ईंधन संसाधनों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा राष्ट्रहित में एक प्रेरणादायी पहल की गई।
एसएसपी नैनीताल ने स्वयं बड़े वाहनों का प्रयोग सीमित करते हुए मोटरसाइकिल से कार्यालय एवं क्षेत्र भ्रमण कर आमजन को ईंधन संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह *ईंधन की बचत* कर राष्ट्रहित में अपना योगदान दे।
इसी क्रम में आमजन से अधिक से अधिक छोटे वाहनों, सार्वजनिक परिवहन, कार-पूलिंग तथा पैदल चलने की अपील की गई।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!