पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड

थराली की पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी देवी शाह के निधन सीएम धामी ने किया गहरा शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थराली की पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी देवी शाह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करते हुए शोकाकुल परिवारजनों, समर्थकों और शुभचिन्तकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि स्व० मुन्नी दीदी जी एक संघर्षशील एवं जनहित के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि रहीं, जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया। अपने कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र के विकास, विशेषकर ग्रामीण बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण की मजबूती के लिए निरन्तर प्रयास किये। उनकी सरलता, सहज उपलब्धता और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण ने उन्हें क्षेत्रवासियों के बीच एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित किया। उनका असमय निधन उत्तराखण्ड की राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में एक अपूरणीय क्षति है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!