पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

इतिहास उत्तराखंड केदारखण्ड देहरादून मानसखंड स्लाइडर

तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, 71 मंत्रियों ने ली शपथ

लोकसभा चुनाव के नतीजे साफ होने के पांच दिन बाद भारत को नई सरकार मिल गई है। प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार शपथ ग्रहण की है। मोदी के बाद राजनाथ सिंह ने शपथ ली। तीसरे नंबर पर अमित शाह शपथ ग्रहण करने पहुंचे। 2019 में भी शपथ ग्रहण करने का क्रम यही रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 71 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य राज्य मंत्री हैं।

शपथ ग्रहण से जुड़े लाइव अपडेट के लिए बने रहिए

सबसे पहले नरेंद्र मोदी ने पीएम पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई।

अमित शाह ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में मंत्री के रुप में शपथ ली है।

इसके बाद राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ली।

राष्ट्रपति ने बीजेपी नेता नितिन गडकरी को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

बीजेपी नेता निर्मला सीतारमण ने NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।

विदेश मंत्री रहे एस जयंशकर ने NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले ली है।

पीयूष गोयल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले ली है। गोयल पिछली सरकार में भी केंद्रीय मंत्री थे।

ओडिशा से बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। प्रधान इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री थे।

एचडी कुमारस्वामी ने मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

हरियाणा के पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर ने मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

जीतनराम मांझी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। मांझी बिहार से आते हैं, राज्य की मुसहर जाति में अच्छी पकड़ है।

जेडीयू नेता ललन सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। सामान्य वर्ग से आने वाले ललन सिंह जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

सर्बानंद सोनेवाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। सोनेवाल असम की डिब्रूगढ़ सीट से लोकसभा पहुंचे हैं ।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!