पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड स्लाइडर

भोले को जलाभिषेक चढ़ाने गई दो युवतियों की नयार नदी में डूबने से मौत

पौड़ी जिले के सतपुली क्षेत्र में 2 युवती नयार नदी में बह गई, जिस पर पुलिस टीम और राजस्व विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लेकिन दोनों युवतियों की इस घटना में मौत हो गई।

दोनो युवतियों के शव पुलिस टीम और राजस्व टीम ने घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर नयार नदी से बरामद किए। दोनो युवती सावन के सोमवार पर दंगलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पहुंची थी। लेकिन इससे पहले दोनो युवती न्यार नदी के पास गई थी।

दोनो युवती का अचानक पैर फिसल गया और दोनो युवतियों की नयार नदी में बह गई काफी मकश्कत के बाद दोनो युवती के शव पुलिस और राजस्व टीम ने बरामद किए।

बताया जा रहा है एक युवती रूबी ओडलसैण जबकि दूसरी युवती अदिति चौलुसैण द्वारीखाल की रहने वाली हैं। दोनो युवतियों के पंचनामा भरे जाने की कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीम में लाखन सिंह थानाध्यक्ष थाना सतपुली समेत अपर उ0नि0 श्जगदीश सिंह रावत, अपर उ0नि0 विजय नौटियाल, हेड कान्स0 संजयपाल सिंह, और होमगार्ड सुदामा प्रसाद समेत स्थानीय तैराक- गणेश, सौरभ, सहदेव, मोहन मौजूद रहे उप जिलाधिकारी संदीप कुमार ने पूरी घटना की जानकारी दी है।

मृत दोनो युवतियों का नाम पता :-

1- रुबी उर्फ सरोज (उम्र 24 वर्ष) पुत्र श्याम सिंह रावत, निवासी- ओडलसैंण, थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल।

2- अदिति उर्फ सोनी (उम्र 15 वर्ष) पुत्री निर्मल सिंह, निवासी- चैलूसैंण (द्वारीखाल), हाल पता- महावीर सिंह विष्ट (मृतका के नाना) निवासी ओडलसैंण, थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!