पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

स्लाइडर

टैक्सी ड्राइवर के बेटे ने नीट एग्जाम में आल इंडिया स्तर पर हासिल करि 59 रैंक, क्षेत्र में खुशी की लहर

बागेश्वर : ख़ुशी दुगनी हो जाती है जब एक गरीब बाप का बेटा अपनी लगन मेहनत से बुलंदियों को छू लेता है। सुदूरवर्ती छेत्र बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के चीराबगड़ निवासी पवन सिंह बिष्ट की जिन्होंने नीट परीक्षा में प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में अपना जलवा दिखाया है। पवन को नीट परीक्षा में आल इंडिया स्तर पर 59 रैंक मिली है।

लगातार पहाड़ की प्रतिभाएं अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। आज हर क्षेत्र में उत्तराखंड से युवाओं ने अपनी धाक जमाई है। आये दिन प्रदेश में नई प्रतिभाएं जन्म ले रही है। इन्हीं प्रतिभाओं में एक नाम जो बड़े स्तर पर उभरकर सामने आया है वो है बागेश्वर जिले के कपकोट निवासी पवन सिंह बिष्ट। पवन के पिता पदम सिंह बिष्ट टैक्सी चालक हैं। उनके बेटे पवन बिष्ट को नीट एग्जाम में आल इंडिया स्तर पर 59 रैंक मिली है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पवन की शुरूआती शिक्षा शिशु मंदिर भराड़ी से हुई जबकि विवेकानंद हिचौड़ी से उन्होंने इंटर मीडिएट किया। इसके बाद पवन ने दिल्ली में नीट की कोचिंग की। बीते दिनों देहरादून में नीट की प्रवेश परीक्षा दी। जिसमें उन्हें यह सफलता हासिल हुई है। उनके पिता पदम सिंह ने बताया कि पवन हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में भी टॉपर रहा।
12वीं के बाद पवन ने वर्ष 2020 में द्वाराहाट से कंप्यूटर साइंस से पॉलीटेक्निक किया। वर्तमान में संत लोकपाल इंस्ट्टूयूट टेक्नॉलाजी पंजाब में उनका चयन हुआ है। पवन की माता पुष्पा बिष्ट गृहणी हैं। वह तीन भाई-बहन हैं और उनकी सबसे बड़ी बहन के बाद छोटा भाई राजेंद्र बिष्ट इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद सेना की तैयारी कर रहे हैं। उनका चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। बेटे की सफलता पर पिता ने लोगों का मिष्ठान से मुंह मीठा किया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!