पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड

पौड़ीः-सतपुली-कोटद्वार मार्ग पर कुल्हाड़ बैंड के पास मैक्स खाई में गिरी,8 लोग घायल

पौड़ीः तपुली-कोटद्वार राजमार्ग पर कुल्हाड बैंड के पास एक मैक्स वाहन के गहरी खाई में गिरने की खबर आ रही है। इस मैक्स में 9 लोग सवार थे। जिनमें से 8 लोग घायल हो गए है। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुल्हाड़ गांव के लोगों मौके पर पहुंचे। जिन्होंने वाहन के खाई में गिरने की सूचना सतपुली पुलिस को दी। सतपुली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू कर लोगों को खाई से बाहर निकाला। इस हादसे में घायल हुए लोगों को हंस जरनल अस्पताल सतपुली भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है

जानकारी के मुताबकि यह मैक्स वाहन गुमखाल से सतपुली जा रहा था। इस बीच गुमखाल से आगे कुल्हाड बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही राजस्व उपनिरीक्षक और सतपुली थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर सभी घायलों से खाई से बाहर निकाला।

मैक्स दुर्घटना में घायल सभी घायलों का फिलहाल हंस जरनल अस्पताल में इलाज चल रहा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने घटान की जानकारी मिलते ही सतपुली में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से बात कर घायलों को अच्छा से अच्छा इलाज देने के निर्देश दिए है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!