पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड केदारखण्ड देश मानसखंड

पीएम मोदी ने चीन सीमा के नजदीक जवानों के बीच जाकर पड़ोसी देश चीन को भी दिया संदेश

आध्यात्म के साथ सामरिक रूप से भी महत्वपूर्ण है उत्तराखंड

-पीएम मोदी ने चीन सीमा के नजदीक जवानों के बीच जाकर पड़ोसी देश चीन को भी दिया संदेश

उत्तराखंड आध्यात्मिक के साथ ही सामरिक रूप से भी भारत का अहम राज्य है। उत्तराखंड के सीमांत जनपदों पिथौरागढ़ और चमोली की सीमाएं पड़ोसी देश चीन से मिलती हैं। इस लिहाज से पीएम मोदी का बार-बार यहां आकर अपने फौजियों का उत्साहवर्धन करने में भी चीन के लिए संदेश छिपा है।
यूं तो प्रधानमंत्री मोदी का पिथौरागढ़ दौरा मुख्यतः आध्यात्म पर ही फोकस था लेकिन सीमांत जिले में जिस तरह से मोदी ने जवानों के बीच जाकर उनकी हौसलाअफजाई की उससे बॉर्डर पर तैनात जवानों के मनोबल में भी वृद्धि होती है। आज भी देश के नेतृत्वकर्ता को अपने बीच पाकर जवान बेहद खुश नजर आए। जोश से लबरेज जवानों ने भारत माता की जय-जयकार के नारे लगाए। दरअसल, मोदी का चीन बॉर्डर के नजदीक जवानों का उत्साहवर्धन कोई सामान्य बात नहीं है। इसके जरिये मोदी ने पड़ोसी देश चीन को भी संदेश देने का काम किया। गौरतलब है कि चीन के साथ डोकलाम के बाद से भारत के रिश्ते सामान्य नहीं हैं। ऐसे में पिछले वर्ष ‘माना’ में और आज ‘गुंजी’ में जवानों के बीच जाकर पीएम मोदी ने पड़ोसी चीन को संदेश गया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!