पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

स्लाइडर

देहरादून :कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की देहरादून रेली में उमड़ा जनसैलाब, खचा- खच भरा परेड ग्राउंड

उत्तराखंड में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देहरादून के परेड ग्राउंड पहुंच चुके हैं जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया है। जिला देहरादून समेत तमाम जिलो से भी सैकड़ों लोगो का हूज्म, परेड ग्राउंड के लिए कूच कर रहा है। वर्तमान समय से परेड ग्राउंड में लोगो के आने का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, कांग्रेसियों के अनुसार देहरादून में होने वाली राहुल गांधी की रैली ऐतिहासिक होने वाली है। क्योकि, भारतीय जनता पार्टी के जन विरोधी नीतियों को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।

दरअसल, राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगा। आगामी साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के महज कुछ दिनों का ही वक्त बचा है, ऐसे में राहुल गांधी अपने इस दौरे के दौरान चुनाव का आगाज करेगे। कांग्रेसी नेताओं के अनुसार 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आ रही है।  कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देहरादून में परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया गया। जहां पर उनके द्वारा प्रदेश को अट्ठारह हजार करोड़ के पैकेज की घोषणा की गई। जो विरोधी पार्टी को नहीं पची।

साथ ही विरोधी  दलों ने कहा कि उत्तराखंड में चुनाव होते हैं प्रधानमंत्री आते हैं और नई-नई बातें करके जाते हैं परंतु धरातल पर कुछ नजर नहीं आता है। प्रदेश में बेरोजगारी की दर लगातार बढ़ रही है महंगाई भ्रष्टाचार ने कमर तोड़ दी है खनन, शराब, भू माफियाओं ने प्रदेश में कब्जा कर लिया है जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2022 कांग्रेस का है और जनता के सहयोग से प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!