पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

स्लाइडर

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के साथ अभद्रता,अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के साथ अभद्रता व उनके सुरक्षा स्कोर्ट को रोकने की शिकायत राजस्व पुलिस में दर्ज कराई गई है। राजस्व पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को हवालबाग विकासखंड के पत्थरकोट गांव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य एक विवाह समारोह से वापस लौट रही थी तभी उनके काफिले की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर कैबिनेट मंत्री का रास्ता रोका गया ओर इस दौरान लोगों ने कैबिनेट मंत्री के साथ अभद्रता की और गाली गलौज भी की। साथ ही मौके पर कैबिनेट मंत्री के साथ मौजूद लोगों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई है।
राजस्व उपनिरीक्षक कृष्णा सिंह स्यालकोटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारने की धमकी,मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!