पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड स्लाइडर

सचिन पायलट मीडिया से कह गए भाजपा जनता के साथ कर रही खिलवाड़

सचिन पायलट मीडिया से कह गए भाजपा जनता के साथ कर रही खिलवाड़ मीडिया से मुखातिब हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट भाजपा पर किए जोरदार प्रहार

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं। और यहां वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने में लगे हैं।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि उत्तराखंड की जनता बढ़ती महंगाई से परेशान है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें आसमान पर हैं। सरकार अपने स्वार्थ के लिए जनता के हितों से खिलवाड़ कर रही है। 250 शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए के अधिक हो गए हैं। किसानों की दशा पर कोई सुनने वाला नहीं है। खास तौर पर उत्तराखंड में बहुत अराजकता फैली है।

उन्होंने कहा कि  राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर देश भर में विधानसभा के ब्लाक स्तर तक में महंगाई के खिलाफ पिछले 10 दिनों से आंदोलन चलाया जा रहा है। यात्राए निकाली जा रही हैं। पेट्रोल पंप में प्रदर्शन किए गए।

कहा कि केंद्र सरकार कच्चे तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत ही न्यूनतम स्तर पर आ गई हैं लेकिन फिर भी यहां तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि जब देश में यूपीए शासनकाल रहा कच्चे तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 100 डॉलर प्रति बैरल होने के बावजूद भी पेट्रोल 70 रुपये और डीजल 57 रूपए से अधिक नहीं हुआ।

एनडीए शासनकाल के मात्र सात वर्षों में यह सब हो गया है जिसने आम जन मानस की कमर तोड़ दी है। आज पेट्रोल देश भर में 100 रुपए और डीजल 90 रुपए पहुंच गया है।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रदेश महामंत्री पीके अग्रवाल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, मनीष खण्डूड़ी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी आदि कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!