पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

चमोली

चमोली : ल्वाणी, ईजरपाठ के लोगों को मिली सड़क से निजात, जल्द करेंगे गाड़ी से सफर

ग्रामीणों में सड़क निर्माण को लेकर काफी उत्साह ।

जल्द करेंगे गाड़ी से सफर।

उत्तराखंड : राज्य स्थापना के बाद से जहाँ देवाल, ल्वाणी ईजरपाठ तोक के 25 परिवारों के लोग सड़क निर्माण को लेकर काफी लम्बे समय से प्रयासरत थे। कल 25 परिवारों का सपना पूरा हो गया है। नंदा देवी का गांव में आना और ईजरपाठ के लिए सड़क निर्माण का शुभारम्भ होना इससे अच्छी बात ग्रामीणों के लिए और क्या हो सकती है।

कल शुक्रवार को समस्त ग्राम वासियों ने पूजा अर्चना के साथ विधिवत रूप से सड़क का उद्धघाटन कर दिया गया है। ये सड़क ल्वाणी ताजपुर के किसानो के लिए वरदान साबित होगी। और साथ ही भेकलताल व ब्रहमताल तक जाने वाले पर्यटकों का सफर भी आसान होगा। वही पूर्व प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने कहा की हम ये सड़क फराली तक पहुँचाने की कोशिश करेंगे। करीब पांच किलोमीटर की ये सड़क पांच करोड़ पैंतीस लाख लागत की बनेगी।

ग्रामीणों में सड़क निर्माण को लेकर काफी उत्साह देखा गया और काफी संख्या में मौजूत भी रहे।

प्रधान ल्वाणी प्रधुमन सिंह बिष्ट , उप प्रधान हेमा देवी, वन पंचायत सरपंच ल्वाणी दिमती देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष रामेश्वरी देवी , उर्मिला बिष्ट पूर्व ब्लाक प्रमुख देवाल, महावीर बिष्ट मेला समिति अध्यक्ष, नरेंद्र सिंह बिष्ट पूर्व प्रधान, महेशी देवी पूर्व प्रधान, पूर्व प्रधान विमला देवी पूर्व प्रधान विमला देवी, पूर्व महिला मंगल दल अध्यक्ष कमला देवी, मान सिंह बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, खड़क सिंह बिष्ट, लक्ष्मण बिष्ट , राय सिंह, दरबान सिंह, चन्द्र सिंह, बीरेंद्र बिष्ट ,राजेंद्र सिंह (मुंशी ), योगम्बर बिष्ट, चंदन बिष्ट, कुंदन बिष्ट, दलबीर बिष्ट, कलम बिष्ट, गजे सिंह, दर्शन सिंह, दर्शन सिंह, सुरेन्द्र सिंह, एवं समस्त ग्रामवासी और विभागीय कर्मचारी टी. एस. बिष्ट, डिप्टी साहब, वन रक्षक बिष्ट जी तथा वन निगम के ठेकेदार, व कर्मचारी सामिल रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!