पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, अब जलदी होने वाली है 1521 पुलिस कर्मी की भर्ती

देहरादून: प्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर। लम्बे समय से पुलिस की भर्ती अधर में लटकी थी अब बहुत जल्दी वो भर्ती शुरू होने वाली है ।

उत्तराखंड पुलिस में भर्ती होने का युवाओं का सपना अब पूरा होने वाला है। साल 2016 के बाद अब पुलिस विभाग कांस्टेबल पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को शुरू करने जा रहा है।बता दें कि काफी लंबे वक्त पहले कांस्टेबल के पदों पर भर्ती आयोजित हुई थी। बीते साल से कोरोना के कारण भी इस भर्ती पर असर पड़ा। उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने भी कई आयोजनों में इस भर्ती के जल्द शुरू होने की बातें कही थी। मगर अब ये वादा पूरा होने जा रहा है। खासकर उन युवाओं को खुश हो जाने की जरूरत है, जो भर्ती की तैयारियों में जुटे हुए थे।

बहरहाल इस बार भर्ती प्रक्रिया में एक खास और अलग बात होगी। वो यह कि पहली बार उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इस प्रक्रिया को अंजाम देगा। ज्ञातव्य है कि सेवा चयन आयोग प्रदेश में कई सारी भर्ती प्रक्रियाओं को कराता है। इसलिए उनके द्वारा इस भर्ती का आयोजन कराना एक अच्छा कदम है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि अगले सप्ताह तक पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने की तैयारी है।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि अधिचायन भेजा जा चुका है। आने वाले 7 दिनों के भीतर इसमें आगे की कार्यवाही शुरू हो जाएगी, जिसके बाद भर्तियां शुरू होंगी। बता दें कि कुल 1521 सिपाही पदों में से कांस्टेबल भर्ती के तहत 785 पद जनपदीय पुलिस के, 291 पद पीएसी आईआरबी के और 291 पद फायरमैन के भरे जाने हैं। इनके अलावा 445 पदों पर महिलाओं की भर्ती होनी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!