पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

स्लाइडर

ठॉटा की पगडंडियों पर सुबह भ्रमण पर निकले सीएम धामी, सुनी जनसमस्याएं

लोहाघाट दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रविवार को ग्राम ठॉटा की पगडंडियों में प्रातः भ्रमण पर निकले। इस दौरान उन्होंने गांव वासियों से मुलाकात कर आम जनमानस से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास योजना के संबंध में फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्राम वासी उत्साहित नजर आए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचायत घर ग्राम ठॉटा का भी अवलोकन किया। उन्होंने टीपीएस एग्रोज प्राइवेट लिमिटेड में ठाटा गांव के प्रशिद्ध शुद्ध मावा का स्वाद चखा तथा संचालक युवा उद्दमी प्रदीप शर्मा को शुभकामनाएं दी। ग्राम भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पूर्ण रूप से ग्रामीण परिवेश में नजर आए। उन्होंने ओखली में धान कूटकर पहाड़ की परम्परा को भी प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गांव वासियों से खेती बाड़ी बागवानी डेयरी विकास से संबंधित विभिन्न जानकारी भी ली। उन्होंने कहा हमें बंजारा पड़े खेतों में पुनः आबाद करना पड़ेगा। उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा भी राज्य में गांव के विकास हेतु निरंतर प्राथमिकता के साथ कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम वासियों को सरकार द्वारा गांव के विकास हेतु चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा हमारे राज्य की आत्म गांव घरों में बसती है। गांव के खुशहाल व आबाद रहने से ही राज्य का स्वर्णिम विकास संभव है। उन्होंने कहा हम सभी ग्राम वासियों ने गांव से पलायन रोकने एवं रोज़गार बढ़ाने हेतु अपने स्तर से प्रयास जारी रखने चहिए।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!