पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड देहरादून स्लाइडर

देहरादून: मोटर साईकल सवार 2 भाइयों को ट्रक ने टक्कर मारा, मौत

देहरादून। कल देर रात्रि थाना बसंत विहार पर सिटी कंट्रोल रूम ने यह सूचना मिली कि अंबीवाला टी स्टेट देहात क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार 02 व्यक्तियों को अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है एव पलवल की ओर  फरार हो गया है।  ट्रक की संख्या UK07ca 5005 है . चीता पुलिस द्वारा 108 के सहयोग से दोनो घायल व्यक्तियों को प्रेमनगर अस्पताल मे भर्ती कराया  गया जहां चिकित्सक के दौरान दोनो को ब्रॉड डेड घोषित किया गया।

दोनो मृतक सगे भाई थे . दोनो की  प्रेमनगर में ऑप्टिकल की दुकान थी। दोनो भाई कल रात दुकान बंद करके मोटर साईकिल से अपने घर नया गांव पटेलनगर जा रहे थे.  पीछे से आ रहे ट्रक ने मोटर साईकिल को टक्कर मारी  जिसमे दोनो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए.  अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। परिजनो की उपस्थिति में अकब से पंचायत नामे की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें-दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में उत्तराखंड (हरिद्वार) की वंदना कटारिया ने दागा भारत के लिए पहला गोल, 2-1 से आगे

नाम /पता मृतक*

1- प्रीतम सिंह पुत्र अमर सिंह नि जमालपुर कालोनी लुधियाना पंजाब हाल पता नया गांव पेलियों निकट पुलिस चौकी नया गांव थाना पटेल नगर देहरादून उम्र 47 वर्ष

2- करतार सिंह पुत्र अमर सिंह नि जमालपुर कालोनी लुधियाना पंजाब हाल पता नया गांव पेलियों निकट पुलिस चौकी नया गांव थाना पटेल नगर देहरादून उम्र 30 वर्ष।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!