त्यूणी अग्निकांड: फायर यूनिट प्रभारी समेत 4 कर्मचारी सस्पेंड। dig रैंक के अधिकारी करेंगे घटना की जांच।
फायर केंद्र के नोडल समेत 4 कर्मियो को सस्पेंड।
देहरादून: देर रात 6 अप्रैल 2023 को देहरादून जनपद के त्यूनी थानाक्षेत्र अंतर्गत मकान में आग लगने की अत्यंत दुखद घटना हुई है। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड अशोक कुमार द्वारा उपरोक्त दुखद घटना की जांच पुलिस उपमहानिरीक्षक, फायर निवेदिता कुकरेती को सौंपी गई है।
मुख्य बाजार त्यूनी, तहसील त्यूनी में 6 अप्रैल 2023 को लगभग सांय 04 बजे 02 मंजिला आवसीय भवन में रसोई गैस लीक होने से आग लगने एवं सिलेण्डर फटने के कारण घटना में 04 बच्चों की मृत्यु हो गई।
मृतकों में अधिरा, पुत्री विकेश उम्र लगभग 2 वर्ष 6 माह निवासी पराला धारगढी, तहसील त्यूनी देहरादून। सीजल पुत्री विकेश उम्र लगभग 2 वर्ष 6 माह निवासी पराला थारगढी, तहसील त्यूनी देहरादून। समृधि पुत्री जयलाल, उम्र 9 वर्ष निवासी विकराड़ तहसील नेहरूया, हिमाचल प्रदेश। सोनम पुत्री त्रिलोक, उम्र 9 वर्ष निवासी नूनस तहसील त्यूनी देहरादून।
उपरोक्त घटना की जांच प्राथमिकता के आधार पर 03 दिवस के भीतर संपादित कर रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक को देने के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी की कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
देहरादून त्यूणी अग्निकांड मामले में मौके पर पहुंचे डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने बताया है कि मामले में फायर केंद्र के नोडल समेत 4 कर्मियो को सस्पेंड किया गया है।
डीआईजी दलीप सिंह कुंवर ने बताया है की मौके पर लगाया गया जाम लोगो को समझा बुझाकर खुलवा दिया गया है। साथ ही साथ स्थानीय लोगो की आ रही शिकायतों को देखते डीएम के साथ वो भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर रहे हैं।