पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

स्लाइडर

बड़ी खबर: उपनल कर्मचारियों का इतना बढ़ेगा मानदेय

देहरादून। उपनल कर्मचारियों के मानदेय में लोकसभा चुनाव से पहले बढोतरी हो सकती है। सरकार ने उपनल प्रबंधन के पूर्व के 10 प्रतिशत बढोतरी के प्रस्ताव को लौटाते हुए नए सिरे से प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। उपनल प्रबंधन को 20 प्रतिशत तक बढोतरी का प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। साथ ही इससे बढ़ने वाले आर्थिक भार का ब्योरा भी मांगा है।देहरादून। उपनल कर्मचारियों के मानदेय में लोकसभा चुनाव से पहले बढोतरी हो सकती है। सरकार ने उपनल प्रबंधन के पूर्व के 10 प्रतिशत बढोतरी के प्रस्ताव को लौटाते हुए नए सिरे से प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। उपनल प्रबंधन को 20 प्रतिशत तक बढोतरी का प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। साथ ही इससे बढ़ने वाले आर्थिक भार का ब्योरा भी मांगा है।

एमडी-उपनल ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट (सेनि) ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नए सिरे से मानदेय का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। जल्द ही इसे सरकार को सौंप दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार उपनल ने बीते साल मानदेय में 10 प्रतिशत बढोतरी का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उच्च स्तर पर समीक्षा के बाद उपनल को दोबारा से प्रस्ताव बनाने की जिम्मेदारी गई है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!