पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड स्लाइडर

उत्तराखंडः यहाँ भरभरा कर गिरा मकान, पति पत्नी हुए जिंदा दफन

खबर कुमाऊं मंडल से है। यहाँ काशीपुर के मिस्सरवाला गांव में आज तड़के अचानक एक पक्का मकान भरभरा कर ढह गया। मलबे में दबने से पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, काशीपुर के कूंडा थाना क्षेत्र के गांव मिस्सरवाला निवासी नसीर अहमद का मकान रातकरीब दो बजे भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में मकान स्वामी 65 वर्षीय नसीर अहमद पुत्र वजीर शाह तथा उनकी 60 वर्षीय पत्नी मोहम्मदी की दबकर मौत हो गई।

जबकि 18 वर्षीय युवती मंतशा पुत्री स्वर्गीय जाकिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल केा उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!