पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड

उत्तराखंड के राजेन्द्र ने अपने हौसलों के दम पर रच दिया इतिहास, फ़तह का कारनामा करने वाले पहले जवान बने

उत्तराखंड : राज्य में उत्तराखंड पुलिस फोर्स से पहली बार किसी जवान ने यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी की अपने मज़बूत हौसलों के दम पर फतह किया है यह वाकई में एक गर्व का अहसास है 12 अगस्त को एस डीआर एफ के जवान आरक्षी राजेन्द्र नाथ ने बहुत खराब मौसम मे यूरोप महाद्वीप स्थित सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस् को फतह करके इतिहास रचा है। ऐसा करने वाले वह उत्तराखण्ड पुलिस के प्रथम पुलिस कर्मी बन गए है।
360 एक्सप्लोरर महाराष्ट्र द्वारा दिनाँक 09 अगस्त से 17 अगस्त 2021 तक यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस (5642 मीटर) पर एक्सपीडिशन का आयोजन किया गया था। जिसका उदेश्य स्वतंत्रता दिवस पर माउंट एलब्रुस पर आरोहण कर भारतीय ध्वज फहराना था, किंतु दिनाँक 13,14,15 को खराब मौसम की चेतावनी चलते टीम ने बड़ा साहस दिखाते हुए 12 ऑगस्ट को ही एल्ब्रुस् को फतह कर वहा तिरंगा फहराया ।
वर्ष 2001 से पुलिस में सेवा दे रहे आरक्षी राजेन्द्र नाथ पूर्व में भी एक कीर्तिमान हासिल कर चुके है जिसमें यह उत्तराखंड के प्रथम पुलिसकर्मी बने है जिन्होंने माउंट त्रिशूल (7120 मीटर) का सफलतापूर्वक आरोहण किया है। माउंट त्रिशूल को पर्वतारोहियों द्वारा प्री- एवरेस्ट के रूप में किया जाता है। राजेन्द्र नाथ द्वारा पूर्व में भी सतोपंथ, चंद्रभागा-13(6264 मीटर) एवं डीकेडी-2 (5670 मीटर) का भी सफलतापूर्वक आरोहण किया गया था।
इस टीम मे साहस दिखाने से पूरे देश मे राजेन्द्र नाथ की बड़ी सराहना हो रही है|

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!