पहाड़ संवाद Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड स्लाइडर

बागेश्वर में दर्दनाक हादसा: स्कूल से घर लौट रही मासूम बच्ची की नदी में बहने से मौत

बागेश्वर में दर्दनाक हादसा: स्कूल से घर लौट रही मासूम बच्ची की नदी में बहने से मौत

#बागेश्वर। #उत्तराखंड के #बागेश्वर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट रही 8 वर्षीय मासूम बच्ची की नदी में बहने से मौ#त हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, दुग-नाकुरी तहसील के भैरूचौबट्टा गांव के तिलाड़ी तोक में मंगलवार को यह द#र्दनाक हा#दसा हुआ। मासूम बच्ची प्राथमिक विद्यालय करुली की छात्रा थी। स्कूल की छुट्टी के बाद वह अन्य बच्चों के साथ घर लौट रही थी।

बताया जा रहा है कि घर लौटते समय बच्ची पुंगर नदी पार कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गई। ऊपरी क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था।

बच्ची के नदी में बहने की जानकारी मिलते ही उसके साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नदी में बच्ची की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर बच्ची का शव बरामद किया गया।

मृतक बच्ची तीन बहनों में सबसे छोटी थी। बेटी की मौ#त की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नदी पर पुल मौजूद होने के बावजूद पानी कम होने पर कई लोग और बच्चे नदी के रास्ते से आवाजाही करते हैं। बारिश के बाद अचानक बढ़े जलस्तर ने इस रास्ते को बेहद खतरनाक बना दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में नदी-नालों को पार करते समय बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित रास्तों की आवश्यकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक मासूम जिंदगी के यूं चले जाने से परिवार ही नहीं, पूरा गांव गम में डूब गया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे (pahadsamvad@gmail.com) Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!