उत्तराखंड में जल्द महिला होमगार्ड की भर्ती होने वाली है। ये भर्ती 330 पदों पर होगी। इसको लेकर धामी सरकार ने शासनादेश भी जारी कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगस्त महीने के पहले सप्ताह से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। उत्तराखंड की महिलाओं के पास ये शानदार अवसर है।
उत्तराखंड पुलिस के साथ सरकारी दफ्तरों में करीब 6500 होमगार्ड में ड्यूटी दे रहे हैं। इसमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल रहते हैं। कई बड़े मौके पर होमगार्ड्स की तैनाती होती है। 330 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन का इंतजार सभी को है।
शासन ने आदेश जारी कर ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी जिले में एक-एक महिला प्लाटून महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया। महिला होमगार्ड भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिसंबर में आयोजित हुई रैतिक परेड के दौरान घोषणा की थी। अगर आप भी होमगार्ड बन समाज की सेवा करना चाहती हैं तो तैयारी अभी से शुरू कर दें।